किसानों के खाते में पहुंची एक करोड़ पचाख लाख की राशि
किसानों के खाते में पहुंची एक करोड़ पचाख लाख की राशि
मथुरा । महावन तहसील के सभागार में तहसील के अंतर्गत बलदेव, राया, महावन क्षेत्र के गांवों के किसानों को ओलावृष्टि एवं बरसात से हुई फसलों की नुकसान की भरपाई के लिए शासन द्वारा द्वितीय चरण में शनिवार को क्षेत्रीय विधायक प्रतिनिधि पंकज प्रकाश, एसडीएम महावन उषा सिंह ने किसानों को दस चेक सांकेतिक रूप से वितरण किए ।
इस दौरान क्षेत्रीय विधायक प्रतिनिधि पंकज प्रकाश ने कहा कि प्रदेश की योगी आदित्य नाथ सरकार द्वारा किसानों को द्वितीय किस्त के रूप में सहायता राशि किसानों के खाते में सीधे भेजी गई है, सरकार ने जो किसानों से वायदा किया था, उसको पूरा कर रही है, प्रत्येक आपदा पीड़ित किसान को उसकी फसल का उचित मुआवजा मिलेगा, एसडीएम महावन उषा सिंह ने बताया कि अब तक एक करोड़ पचास लाख रूपये के करीब किसानों के खाते में पैसा भेजा गया है, इस दौरान भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद थे, तहसीलदार महावन अमित त्रिपाठी, अनिल रावत, धर्मवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गोयल, भूरी सिंह, लेखराज सिंह, कृष्ण मुरारी पुरोहित आदि उपस्थिति थे ।







.jpeg)









