डीएम ने किया पीसीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव
डीएम ने किया पीसीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव
मथुरा । जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने जनहित एवं शासकीय कार्यहित में पांच प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है, इस संबंध में सोमवार को आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से नई तैनाती लागू कर दी गई है, जारी आदेश के अनुसार सुश्री सलोनी गौतम को उप जिलाधिकारी (न्यायिक) गोवर्धन बनाया गया है। (60).jpg)
संजय सिंह को उप जिला मजिस्ट्रेट गोवर्धन की जिम्मेदारी सौंपी गई है, साक्षी शर्मा को उप जिला मजिस्ट्रेट छाता बनाया गया है, अखिलेश कुमार को उप जिलाधिकारी (न्यायिक) महावन और अश्वनी कुमार को उप जिलाधिकारी (न्यायिक) सदर मथुरा के पद पर तैनात किया गया है, जिलाधिकारी ने आदेश में स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी संबंधित अधिकारियों को नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं ।(58).jpg)















