बार एसोसिएशन द्वारा जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन
बार एसोसिएशन द्वारा जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन
-कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष की हत्या के विरोध में हड़ताल पर रहे वकील
मथुरा। मथुरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह एडवोकेट और सचिव मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार एडवोकेट की निर्मम हत्या किये जाने की हृदय विदारक घटना के विरोध में मंगलवार को मथुरा के समस्त अधिवक्तागण न्यायिक कार्य से विरत रहे, घटना से अधिवक्ता समाज में भारी रोष एवं असुरक्षा की भावना व्याप्त है, इस जघन्य घटना की कड़े शब्दों में निंदा व रोष व्यक्त करते हुए अधिवक्ताओं ने दोपहर 12 बजे बार एसोसिएशन के कार्यालय से एकत्रित होकर मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।(57).jpg)
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गयी है कि कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष की हत्या में शामिल सभी आरोपियों एवं षडयंत्रकारियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोरतम कानूनी कार्यवाही की जाए, साथ ही इस सम्बंध में उच्च स्तर पर एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को लागू कराने में पूर्ण सहयोग करें जिससे अधिवक्ता की सुरक्षा हो सके ताकि वह अपना न्यायिक कार्य पूर्ण निष्ठा एवं स्वतंत्रता पूर्वक कर सकें, सभा की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह एडवोकेट द्वारा की गई, सभा का संचालन सचिव मनोज कुमार शर्मा एडवोकेट द्वारा किया गया ।(55).jpg)
इस मौके पर उपाध्यक्ष राजकृष्ण भारद्वाज एड, संयुक्त सचिव सुरेन्द्र कुमार शर्मा, ऑडीटर देवकीनन्दन शर्मा एवं कोषाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा एड उपस्थित रहें, इस दौरान योगेश गौतम एड, त्रिलोकचंद शर्मा एड, भानु प्रकाश गौतम एड, मनीष बंसल एड, शाहनबाज खांन एड, सौरभ गुप्ता एड, डॉ अवधेश सिंह एड, सुनील ठैनुआं एड, बृजेन्द्र सिंह एड, सुनील यादव एड, हरीश पचौरी एड, सोनू चतुर्वेदी एड, बृजेन्द्र चौधरी एड, विनय शर्मा एड, सुमित गुप्ता एड, हेमन्त बघेल एड, इंजी महावीर सिंह एड आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहें ।















