सामूहिक विवाह समारोह को भव्य बनाने की तैयारी

सामूहिक विवाह समारोह को भव्य बनाने की तैयारी
-महात्मा ज्योतिराव फुले विकास समिति ने बैठक में की तैयारी
   मथुरा । महात्मा ज्योतिराव फुले विकास समिति द्वारा आगामी 20 नवंबर को आयोजित होने वाले भव्य सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियों को लेकर आज नगला चिरंजी, गोला कुआं, यमुना पार, मथुरा में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सर्वसम्मति से समारोह को ऐतिहासिक और भव्यता पूर्वक आयोजित करने पर गहन मंथन किया। 
   बैठक में निर्णय लिया गया कि सामूहिक विवाह में शामिल होने वाले सभी दूल्हों की बारात आकर्षक रूप से घोड़ों पर बैंड-बाजों के साथ निकाली जाएगी, वरमाला एवं आशीर्वाद समारोह कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा, सामाजिक समरसता और महात्मा ज्योतिराव फुले जी के विचारों के अनुरूप कार्यक्रम को अनुशासित तरीके से संपन्न कराया जाएगा, इसी अवसर पर कार्यक्रम के निमंत्रण कैलेंडर का भी विधिवत विमोचन किया गया।
  समिति अध्यक्ष रमेश सैनी ने कहा कि यह सामूहिक विवाह समारोह सामाजिक एकता, फिजूलखर्ची रोकने और जरूरतमंद परिवारों को सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है, बैठक में मुकेश सैनी, संजय सैनी, अनिल सैनी, राजू सैनी, जितेन्द्र, देवेन्द्र सैनी, प्रेम चंद सैनी, बांके सैनी, सुनील सैनी, पवन ठाकुर, ओमप्रकाश सैनी, जसवंत सिंह कुशवाहा, पीतम सैनी,  आदि उपस्थित रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2086440
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.