एसएसपी ने शहर में किया पैदल मार्च, अधीनस्थों को दिये निर्देश
एसएसपी ने शहर में किया पैदल मार्च, अधीनस्थों को दिये निर्देश
मथुरा । दीपावली त्योहार पर देशवासियों को किसी तरह की कोई परेशानी नही हो और यातायात की सुगमता सुनिश्चित करने के लिए एसएसपी श्लोक कुमार खुद सडक पर उतरे, अभियान के तहत शहर के प्रमुख बाजारों और व्यस्त मार्गों पर यातायात पुलिस ने सघन चेकिंग की, यह अभियान होली गेट से छत्ता बाजार होते हुए द्वारिकाधीश क्षेत्र और चौक बाजार तक चलाया गया। (59).jpg)
इस दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर नजर रखने पर जोर दिया गया, पुलिस ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, कार में सीट बेल्ट लगाने और निर्धारित यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया, यातायात माह के जरिए पुलिस प्रशासन का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करना है, पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा को अपनी जिम्मेदारी समझें ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके ।(57).jpg)















