मगोर्रा पुलिस ने पकड़े चोरी की दो बाइक के साथ दो युवक
मगोर्रा पुलिस ने पकड़े चोरी की दो बाइक के साथ दो युवक
मथुरा । थाना मगोर्रा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, इनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की गई है, यह जानकारी थानाध्यक्ष मगोर्रा हरीश चौधरी ने दी है ।
थाना पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर आजल जाने वाले रास्ते के पास से विष्णु पुत्र तारा चन्द निवासी ग्राम बछगांव थाना मगोर्रा व पवन पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी नगला बाघा थाना कुम्हेर जनपद डींग राजस्थान को गिरफ्तार किया गया, अभियुक्तों के कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं, आरोपी विष्णु इससे पहले भी विभिन्न अपराधों में जेल जा चुका है, पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मगोर्रा हरीश चौधरी, एसआई प्रशान्त शर्मा, एसआई अंकित कुमार थाना मगोर्रा आदि पुलिसकर्मी थे ।







.jpeg)









