स्व0 शिवचरण लाल सैनी की स्मृति में रसिया दंगल का किया आयोजन
स्व0 शिवचरण लाल सैनी की स्मृति में रसिया दंगल का किया आयोजन
मथुरा । महात्मा ज्योतिराव फुले विकास समिति के संरक्षक, समाजसेवी स्व0 शिवचरन लाल सैनी की पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि सभा एवं विराट रसिया दंगल का दो दिवसीय आयोजन दुलीचंद सैनी की अध्यक्षता में किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ स्व0 शिवचरन लाल सैनी के चित्र पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव जागेश्वर यादव, रामवीर चौधरी, गुलवीर चौधरी, रमन लाल सैनी, दुलीचंद सैनी, पप्पू सैनी, डॉ. सतीश सैनी, रमेश सैनी, योगेश सैनी द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया ।
श्रद्धांजलि सभा के उपरांत आयोजित रसिया दंगल में लोक कलाकारों ने अपनी ओजस्वी प्रस्तुतियों से संपूर्ण पांडाल को भाव-विभोर कर दिया, गायकों ने रसिया गायन के माध्यम से मथुरा एवं उत्तर प्रदेश की समसामयिक घटनाओं का सजीव चित्रण प्रस्तुत कर मनोज शर्मा, हाथरस ने अपनी प्रस्तुति से राष्ट्रभक्ति का अप्रतिम वातावरण निर्मित करते हुए गाया "मरने के बाद मेरे कफ़न के ऊपर हिन्दुस्तान लिख देना", वहीं साहूकार शर्मा, अतरौली ने शहीद की वीरांगना के मर्मस्पर्शी दृश्य का मंचन करते हुए गाया ष्मति रोवे बिटिया तू विधवा नही, तेरा पिया जग में नही थुका के गया, तिरंगे की कीमत चुका के गया, इन राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रचनाओं ने उपस्थित जनसमुदाय को देशप्रेम की भावना से अभिसिंचित कर दिया।
रसिया दंगल के दोनों अखाड़ों के खलीफा साहूकार शर्मा और मनोज शर्मा को कमेटी द्वारा एक एक साइकिल और एक एक कलसा भेंटकर सम्मानित किया, इससे पूर्व उपस्थित अतिथियों का माला पटका पहनाकर स्वागत किया, इस दौरान दुलीचंद सैनी, पप्पू सैनी, डॉ0 सतीश सैनी, रमेश सैनी, बबलू सैनी, योगेश सैनी, मुकेश सैनी, भूरी यादव, जवाहर चौधरी, दीपक गौड़, रामबाबू सैनी, काके सैनी, आसू सैनी, रमन लाल सैनी, संजय शर्मा, गुलवीर चौधरी, चंद्रभान सैनी, विष्णु प्रधान, कौशल सैनी, आसू सैनी, बन्टी सहित प्रबुद्धजन, कला प्रेमी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे ।







.jpeg)









