हाइवे पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
हाइवे पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
चौमुहां (मथुरा) । जैंत थाना क्षेत्र स्थित एनएच-19 पर शुक्रवार तड़के एक चलते ट्रक में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया, देखते ही देखते ट्रक आग का गोला बन गया और हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, सूचना मिलते ही जैंत पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाकर आग पर काबू पाया ।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब चार बजे दिल्ली-मथुरा रोड पर तरंग के सामने दिल्ली से नागपुर जा रहे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक में पुरानी कबाड़ बैटरियां भरी हुई थीं, आग लगते ही चालक ने किसी तरह ट्रक रोककर अपनी जान बचाई, कुछ ही देर में आग ने ट्रक के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, घटना की सूचना मिलते ही जैंत पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों को मौके पर बुलाया, दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक ट्रक का आधे से अधिक हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो चुका था आग लगने के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर वाहनों का आवागमन बाधित रहा और वाहनों की लंबी कतार लग गई, आग बुझने और ट्रक हटाए जाने के बाद यातायात को सुचारू कराया गया, फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है ।







.jpeg)









