भारत की पुरातन संस्कृति में वैज्ञानिक तथ्य पर जीवन जीने की कला-दिनेश
भारत की पुरातन संस्कृति में वैज्ञानिक तथ्य पर जीवन जीने की कला-दिनेश
मथुरा । शनिवार को विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय गौ रक्षा प्रमुख दिनेश उपाध्याय का कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, उन्होंने वर्ग में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि जिस प्रकार वर्तमान समय भारतीय संस्कृति पर विदेशी शक्तियों के संरक्षण में उस पर कुठाराघात हो रहा है, जो हिंदू समाज के लिए घातक है ।

उन्होंने बताया कि भारत की पुरातन संस्कृति में वैज्ञानिक तथ्य पर जीवन जीने की कला एवं संपूर्ण मानव प्रवृति का बोध है, संपूर्ण सृष्टि भारतीय संस्कृति के अनुरूप है एवं हिंदुत्व का प्रतीक है, वर्ग का संचालन राकेश त्यागी जी ने किया, वर्ग प्रमुख रवींद्र लांबा, प्रांत अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल, प्रांत संगठन मंत्री बृज राजेश कुमार, प्रांत संगठन मंत्री मेरठ अरुण, प्रांत मंत्री अनुज कुमार सिंह, प्रांत सह मंत्री द्वय राकेश त्यागी, अभय प्रताप, महानगर अध्यक्ष गोकुलेश गौतम एडवोकेट, महानगर मंत्री नितिन चौधरी, महानगर संयोजक वत्सल भाटिया, वृंदावन प्रखंड अध्यक्ष पवन शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।







.jpeg)









