नगर निगम : वर्षों से एक ही पटल पर जमे थे 25 लिपिक, तबादले
नगर निगम : वर्षों से एक ही पटल पर जमे थे 25 लिपिक, तबादले
-नगर आयुक्त ने कार्य प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने को लेकर लिया निर्णय
मथुरा । नगर निगम मथुरा-वृंदावन में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से 25 लिपिकों के तबादले किए गए हैं, नगर आयुक्त जग प्रवेश द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं, जिन लिपिकों के तबादले किए गए हैं उनमें विशाल यादव, दिनेश, मनोज कुमार, लेखराज, गोविंद सिंह चौहान, बृजलाल सैनी, सौम्य सक्सेना, सीमा यादव, श्रीमती जमुना शर्मा, सत्य प्रकाश दीक्षित, डोरीलाल शर्मा, मुकेश शर्मा, रजत सैनी, विवेक शर्मा, जितेंद्र सिंह, श्रीमती देवकी, विपिन बल्लभ, राजेश रावत, रीमा शर्मा, मुनीष गौड़, माधुरी शर्मा, महावीर, पवन कुमार शर्मा, राजेश कुमार गौतम एवं श्रीमती चंद्र प्रभा शामिल हैं ।
इन कर्मचारियों को कर विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जलकल, जन्म-मृत्यु शाखा, लेखा विभाग, ऑडिट, प्रकाश निर्माण विभाग सहित विभिन्न शाखाओं में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, नगर आयुक्त जग प्रवेश ने कहा कि यह तबादले नगर निगम की कार्य प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं, इससे विभागीय कार्यों में तेजी आएगी और आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी, सभी संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें, साथ ही जून 2026 का वेतन नई तैनाती के आधार पर ही दिया जाएगा, नगर निगम में हुए इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को व्यवस्था सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है ।







.jpeg)









