मुठभेड़ : जैंत पुलिस और सर्बिलांस की सयुंक्त टीम ने दबोचे दो शातिर

मुठभेड़ : जैंत पुलिस और सर्बिलांस की सयुंक्त टीम ने दबोचे दो शातिर
-पुलिस और बदमाशों की भिड़ंत में दोनों को लगी पुलिस की गोली, कराया भर्ती
   मथुरा । थाना जैत पुलिस व सर्विलांस टीम ने ट्रांसफार्मर के सामान को चोरी करने वाले दो शातिर चोर को मुठभेड में गिरफ्तार किया है, दोनों अभियुक्त पुलिस की गोली लगने से घायल हुए हैं, इनके कब्जे से असलाह कारतूस, चोरी के माल के 88000 नगद व एक कार स्कार्पियो व एक रस्सा, दो पौना रिंच, एक लोहे का रॉड, ट्रांसफार्मर की कॉयल में लगने वाली गत्ते की शीट व नट बोल्ट बरामद हुए हैं ।
  शुक्रवार की रात को करीब ग्यारह बजे पुलिस की बदमाशों के साथ जैत माइनर बम्मे पर रामताल रोड की तरफ मुठभेड़ हुई, पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश आज पुनः एक सफेद रंग की स्कार्पियो गाडी से घटना करने की फिराक में आये है, देवी आट्स रोड पर बम्बा रामताल रोड की तरफ जा रहे है, घेराबंदी देखकर बदमाशों द्वारा जान से मारने की नीयत से पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई ।
   मुठभेड के बाद अनिल उर्फ पुष्पेन्द्र पुत्र माखन सिंह निवासी ग्राम कोटरा, भदान थाना नगला खंगर जिला फिरोजाबाद व योगेश उर्फ टीपू पुत्र धारा सिंह निवासी लवकुश नगर, रामनगर पुलिस चौकी के पीछे थाना लाइनपार जिला फिरोजाबाद को गोली लगने से घायल हो गये, घायल अवस्था में दोनों को गिरफ्तार किया गया, पहले भी दोनों बिजली के ट्रान्सफारमर चोरी करने जैसे कई घटनाओं को अजाम दिया गया है जिनके बारे मे जानकारी की जा रही है, पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सोनू कुमार थाना जैत, एसआई दुष्यन्त कौशिक, एसआई हरेन्द्र कुमार, एसआई निशान्त पायल थाना जैंत, एसआई विकास कुमार शर्मा सर्विलांस प्रभारी मथुरा आदि पुलिसकर्मी थे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1831006
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.