यूपी टीईटी परीक्षा में दूसरे दिन शामिल हुए 12193 अभ्यर्थी
यूपी टीईटी परीक्षा में दूसरे दिन शामिल हुए 12193 अभ्यर्थी
-जिले के 15 परीक्षा केन्द्रों पर कड़ी चेकिंग के मध्य परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
मथुरा । यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (यूपी टीईटी) परीक्षा में दूसरे दिन दोनों पालियों में कुल 12193 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे, इनमें प्रथम पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा में 5888 और द्वितीय पाली में प्राथमिक स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा में 6305 अभ्यर्थी शामिल हुए जबकि दोनों पालियों में 864 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी, उच्च प्राथमिक स्तर की 450 और प्राथमिक स्तर की 414 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी ।
शुक्रवार को जनपद के सभी 15 परीक्षा केन्द्रों पर शांति पूर्वक परीक्षा हुई, चार जुलाई को केवल एक पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा आयोजित होगी, कंट्रोल रूम की सूचना के अनुसार जनपद में दूसरे दिन परीक्षा देने के लिए कुल 13063 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, इनमें से 12193 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे, इस तरह प्रथम पाली में 92. 81 प्रतिशत और द्वितीय पाली में 93.83 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, चार जुलाई को केवल एक पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा आयोजित होगी, इस परीक्षा में 6720 परीक्षार्थी परीक्षा 15 परीक्षा केन्द्रों पर देंगे।
जनपद के श्री गुरु किशन इंटर कालेज चौरासी खंभा रमणरेती महावन, किशोरी रमन गर्ल्स इंटर कालेज कोतवाली रोड, डीएवी इंटर कालेज वृंदावन गेट समानी, चम्पा अग्रवाल इंटर कालेज कोतवाली रोड, महाराजा अग्रसेन गर्ल्स इंटर कालेज गांधी पार्क, वीडीपी राजकीय इंटर कालेज कृष्णापुरी, सेठ बीएन पोद्दार इंटर कालेज कैंट स्टेशन के पास, केआर इंटर कालेज, लक्ष्मण प्रसाद आर्य कन्या इंटर कालेज आर्य समाज रोड, सुभाष इंटर कालेज ध्रुव घाट जनरल गंज, पीएमवी पालीटेक्निक वृंदावन रोड, जैन इंटर कालेज निकट होटल मधुवन, श्री चमेली देवी खंडेलवाल गर्ल्स इंटर कालेज वृंदावन गेट लाल दरवाजा मसानी, प्रेम देवी गर्ल्स इंटर कालेज निकट बीएसए कालेज पर केन्द्र प्रभारी एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।







.jpeg)









