अध्यक्ष, महामंत्री और ऑडिटर का तय है निर्विरोध चुनाव

अध्यक्ष, महामंत्री और ऑडिटर का तय है निर्विरोध चुनाव
-माथुर चतुर्वेद परिषद के चुनाव प्रक्रिया में 14 नामांकन पत्र हुए दाखिल
  मथुरा । माथुर चतुर्वेद परिषद के चुनाव की प्रक्रिया शुक्रवार से नामांकन से शुरू हो गई, पहले दिन परिषद के आधा दर्जन पदों के लिए 14 नामांकन पत्र दाखिल किए गए जिनमें अध्यक्ष पद के लिए एक मात्र राजन पाठक, महामंत्री पद पर संजय चतुर्वेदी एल्पाइन और आय-व्यय निरीक्षक के लिए आशीष चतुर्वेदी का एक-एक  नामांकन दाखिल किया गया, इनके निर्विरोध चुना जाना तय है जबकि मंत्री पद के लिए आधा दर्जन और उपाध्यक्ष पद के लिए चार नामांकन दाखिल हुए, इन नामांकन पत्रों की जांच शनिवार को होगी । 
  यह जानकारी देते हुए चुनाव अधिकारी उमेश चतुर्वेदी और संजीव चतुर्वेदी ने देते हुए बताया कि उपाध्यक्ष पद के लिए चार नामांकन आए हैं जिनमें योगेंद्र चतुर्वेदी, देवेंद्र चतुर्वेदी, कमल चतुर्वेदी मौला और राजेश चतुर्वेदी के नाम शामिल हैं, मंत्री पद के लिए आए 6 नामांकनों में संजय चतुर्वेदी, हरदेव चतुर्वेदी, श्याम मोनू चतुर्वेदी, अनिरुद्ध चतुर्वेदी, अनिल चतुर्वेदी पमपम और सुशांत चतुर्वेदी के नामांकन आए हैं, नामांकन पत्रों की शनिवार को  प्रातः 10 बजे से दोपहर एक बजे तक जांच होगी, जांच के उपरांत जो नामांकन सही पाए जाएंगे, उनकी घोषणा की जाएगी ।
  5 जुलाई को समन्वय समिति की बैठक प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी और उसी दिन दोपहर 12 बजे सभी पदों के विजयी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी, इस दिन सायं 4 बजे यमुना पूजा का कार्यक्रम विश्राम घाट पर रखा गया है, नामांकन प्रक्रिया के दौरान परिषद के मुख्य संरक्षक एवं अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के मुख्य संरक्षक महेश पाठक, संरक्षक गिरधारी लाल पाठक, नवीन नागर, दिनेश पाठक, महामंत्री राकेश तिवारी, उपाध्यक्ष शिवकुमार चतुर्वेदी (एडवोकेट) और रंजीत पाठक सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1881892
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.