जंतर मंतर की घटना के विरोध में मथुरा में हुआ जोरदार प्रदर्शन

जंतर मंतर की घटना के विरोध में मथुरा में हुआ जोरदार प्रदर्शन
-युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में काली पट्टी बांधकर निकाला पैदल मार्च 
  मथुरा । महात्मा ज्योतिराव फूले विकास समिति एवं अखिल भारतीय समता फाउंडेशन के तत्वाधान में राजेंद्र निमेष एवं ओमपाल सैनी के संयुक्त नेतृत्व में दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया, प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कानून को ताक पर रखकर शासन करने वाली सरकार द्वारा निर्दाेष बेटियों, युवाओं, महिलाओं पर लाठीचार्ज किया गया, केंद्र सरकार की बर्खास्त की मांग को लेकर स्लोगन लिखी पट्टिका एवं काली पट्टी बांधकर मार्च निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय तक जोरदार प्रदर्शन किया । 


  प्रदर्शन के दौरान रमेश सैनी एवं एडवोकेट अरविंद कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि संविधान, रोजगार, छात्र, महिला, युवा विरोधी, देश की बर्बादी के लिए जिम्मेदार भाजपा की मोदी सरकार को बर्खास्त किए जाने एवं लाठीचार्ज करने वाले जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए केंद्र सरकार की बर्खास्त की मांग की गई है, प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने काली पट्टी बांधकर हाथों में सरकार विरोधी स्लोगन लिखी पट्टिका लेकर राजकीय छात्रावास से जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च निकाला, अपर जिलाधिकारी प्रशासन वेद प्रिय आर्य को खुला मांग पत्र सौंप कर कार्यवाही की मांग की गई ।
   प्रदर्शन के दौरान नरेश चौधरी, एड. अरविंद कुमार सिंह, एड0 अजय सनवाल, राजेश कुमार, नरेश सर,हरेंद्र कुमार, संजय बीडीसी, उर्मिला देवी,ओमपाल सैनी, संतोष सैनी,कृष्ण सैनी, इरशाद कुरैशी, डॉ0 अरुण कुमार, संदेश केन,एड0 गावस्कर, मुकेश सैनी, सागर सिंह, सोनू हरसाना, विजेंद्र सिंह बौद्ध, सी बी बिकल, आशीष, राजगब्बर, कृष्ण कुमार, अदिति सनवाल अंशिका, प्रताप कुमार, पल्लवी, तनिशा, पूजा, वंदना राही, बिसंबर दयाल, विजेंद्र सिंह बौद्ध दिल्ली, जितेंद्र कुमार, हरेंद्र कुमार, हिमांशु कुमार, राहुल कुमार, मनोज कुमार, सुमित कुमार, अजय कुमार, मुकुल कुमार,काकुल कुमार, निलेश, संतोष, हैप्पी, संजू, लता, बिहारी लाल, राकेश टेलर, रानी मौजूद रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1934405
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.