सीडीओ द्वारा गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का किया गया निरीक्षण
सीडीओ द्वारा गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का किया गया निरीक्षण
मथुरा । मुख्य विकास अधिकारी डा0 पूजा गुप्ता द्वारा गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का औचक निरीक्षण किया गया, इस दौरान सीडीओ ने परिक्रमा मार्ग में ड्यूटी पर लगाए गए सफाई कर्मचारी, सचिव एंव सहायक विकास अधिकारी पंचायत की उपस्थिति को देखा, साथ ही सम्बन्धित सचिव एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत को निर्देशित किया गया कि वह अपने-अपने निर्धारित ड्यूटी स्थल पर उचित साफ-सफाई रखें, अपनी ड्यूटी प्रभु की सेवा मानकर करें ।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वह सुनिश्चित करें कि परिक्रमा मार्ग अथवा उसके आस पास कोई भी आवारा गोवंश घूमता हुआ न पाया जाये, साथ ही परिक्रमा मार्ग पर अन्य विभागों द्वारा कराये जा रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी कार्य निर्धारित समयावधि में अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिये जायें, निरीक्षण के समय जिला पंचायतराज अधिकारी धंनजय जयसवाल, खण्ड विकास अधिकारी गोवर्धन गिरीश पन्त उपस्थित रहें ।







.jpeg)









