मुड़िया मेला : सेवा व यातायात व्यवस्था में लगे सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक
मुड़िया मेला : सेवा व यातायात व्यवस्था में लगे सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक
मथुरा । जिलाधिकारी एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा विभाग के आदेशानुसार राजकीय मुड़िया मेला गोवर्धन पर 23 से 30 जुलाई तक सिविल डिफेंस की ड्यूटी लगाई गई है ।
उप नियंत्रक कश्मीर सिंह, सहायक उप नियंत्रक नीरज श्रीवास्तव, चीफ वार्डन राजीव अग्रवाल, डिप्टी चीफ वार्डन कल्याण दास अग्रवाल, भारत भूषण तिवारी व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में वार्डन पोस्ट-01 के पोस्ट वार्डन व मास्टर ट्रेनर इंजी0 अशोक यादव की टीम के 46 वार्डन एवं स्वयंसेवक महाराणा प्रताप मंडी चौराहा और गोवर्धन चौराहे पर सुबह-शाम की शिफ्टों में सुगम ट्रैफिक और श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे हैं।
मेले में व्यवस्था बनाए रखने के लिए पोस्ट वार्डन अशोक यादव, सेक्टर वार्डन नंद किशोर, गुलशेर, शुभम कुमार निवेश्वर, हेमंत, देवेन्द्र कुमार सहित पंकज गर्ग, पंकज कुमार, जयवीर यादव, अविनाश कुमार सिंह, अरुण कुमार, सोहनलाल, नरेश अग्रवाल, श्याम सिंह, राम सैनी, कौशल किशोर, सोनू, नवीन, योगेश कुमार, विनोद, रोहित कुशवाहा, पवन, विनोद कुमार और पंकज धनगड़ आदि स्वयंसेवकों ने मुस्तैदी से सराहनीय सेवाएं दीं ।







.jpeg)









