रिफाइनरी नगर में निकली भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा रथ यात्रा
रिफाइनरी नगर में निकली भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा रथ यात्रा
मथुरा । रिफाइनरी नगर में भगवान जगन्नाथ की बाहूडा रथ यात्रा (पुनरागमन यात्रा) अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुई, इस अवसर पर पूरा नगर श्रद्धालुओं के उत्साह और जयघोष से सराबोर नजर आया, भगवान जगन्नाथ अपनी मौसी के घर (गुंडिचा मंदिर) में प्रवास पूरा करने के बाद बहन सुभद्रा और भ्राता बलभद्र के साथ पुनः अपने मंदिर लौटने के लिए रथ पर सवार हुए। ढोल-नगाड़ों, शंख ध्वनि और श्जय जगन्नाथश् के उद्घोष के बीच श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ रथ को खींचा।

नगर भ्रमण के दौरान मार्ग में जगह-जगह नगर वासियों ने रथ यात्रा का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया, भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा रथ यात्रा के दौरान इंद्रदेव ने भी सुहाना मौसम कर रथ यात्रा का स्वागत किया जिससे समूचा नगर जगन्नाथमय हो गया, रथ यात्रा में राजा का दायित्व निभा रहे रिफाइनरी प्रमुख मुकुल अग्रवाल ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और नगर की सुख-समृद्धि की कामना की, नगर भ्रमण करते हुए भगवान जगन्नाथजी का रथ गोकुलेश्वर महादेव मंदिर पहुँचा, जहाँ यात्रा का विश्राम हुआ, इस आयोजन में बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, मथुरा रिफाइनरी उड़िया समाज ने इस सफल आयोजन के लिए सभी नगर वासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया है ।







.jpeg)









