सांसद व डीएम ने किये 10-10 प्रशासक व सचिव सम्मानित
सांसद व डीएम ने किये 10-10 प्रशासक व सचिव सम्मानित
-परिषदीय विद्यालयों में फर्नीचर आपूर्ति कराने वाले प्रशासक व सचिवों का हुआ सम्मान
मथुरा । पाञ्चजन्य प्रेक्षागृह में जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के परिषदीय विद्यालयों में छात्र, छात्राओं बैठने हेतु डेस्क एवं बेंच की आपूर्ति 663 अतृप्त विद्यालयों में 14060 डेस्क बेंच से शतप्रतिशत संतृप्तिकरण सपनों की नई उड़ान, स्कूलों का नया सवेरा एवं वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ 2026-101 लाडली वन (मियावाकी पद्धति) स्थापना आओ लौटायें ब्रज की हरियाली का कार्यक्रम आयोजित किया गया, सांसद सांसद हेमा मालिनी द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, डीएम चंद्र प्रकाश सिंह एवं सीडीओ डॉ0 पूजा गुप्ता द्वारा सांसद हेमा मालिनी, विधायक पूरन प्रकाश एवं विधायक राजेश चौधरी का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया ।
जिलाधिकारी ने समस्त पंचायती राज विभाग के अधिकारी, प्रशासक, सचिव, सहायक विकास अधिकारी (पं.) एवं बेसिक शिक्षा विभाग के समस्त सम्बन्धित अधिकारियों की इस कार्य के लिए भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी एवं बच्चों को भी उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनायें देते हुए मार्ग दर्शन प्रदान किया गया, 101 लाडली वन लगाये जाने हेतु मुख्य विकास अधिकारी की प्रशंसा की गयी, उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी से अनुरोध किया गया कि आगामी कुछ समय बाद 495 ग्राम पंचायतों में लाडली वन लगाये जाने का कार्य किया जाये।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जनपद के नवाचारों से जनप्रतिनिधियों को विस्तृत रूप में अवगत कराया गया एवं जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों को शतप्रतिशत लागू करने का आश्वासन दिया गया। जनपद में ग्राम पंचायत अडींग एवं सोसा विकास खण्ड गोवर्धन की ज्ञान ज्योतिरू डिजिटल लाइब्रेरी से पढ़कर उपनिरीक्षक (यूपी पुलिस ) पद पर चयन होने पर जिलाधिकारी एवं सांसद द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, मियावाकी पद्धति से लाडली वन लगाने वाले 10 प्रशासक एवं 10 सचिव को भी सम्मानित किया गया, परिषदीय विद्यालयों में अत्यधिक फर्नीचर आपूर्ति कराने वाले 10 प्रशासक एवं 10 सचिव को भी सम्मानित किया गया, विकास खण्ड स्तर के 3 सहायक विकास अधिकारी पं., 3 खण्ड विकास अधिकारी एवं 3 खण्ड शिक्षा अधिकारियों को भी उत्कृष्ट कार्य हेतु मंच पर सम्मानित किया गया ।







.jpeg)









