गौरव अग्रहरि बने आजाद अधिकार सेना व्यापार बिग्रेड के जिलाध्यक्ष
गौरव अग्रहरि बने आजाद अधिकार सेना व्यापार बिग्रेड के जिलाध्यक्ष
-राष्ट्रीय महासचिव डॉ0 नूतन ठाकुर और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने दिये पार्टी के मुद्दों को आगे बढ़ाने के निर्देश
लखनऊ । आजाद अधिकार सेना की राष्ट्रीय महासचिव डॉ0 नूतन ठाकुर द्वारा केंद्रीय कार्यकारिणी के अनुमोदन पर हरजिंदर नगर निवासी गौरव अग्रहरि को पार्टी की व्यापार बिग्रेड का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है और उन्हें अपनी जिला कार्यसमिति गठन करने के साथ ही कानपुर नगर जनपद की सभी तहसील, विधानसभा क्षेत्रों, महानगर स्तर पर पार्टी से अधिक से अधिक व्यापारियों को जोड़ने के लिए निर्देशित किया है ।(22).jpg)
आजाद अधिकार सेना की व्यापार बिग्रेड के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गौरव अग्रहरि अपना खुद व्यापार संचालित करने के साथ ही कानपुर जनपद के व्यापारी वर्ग से काफी अच्छे सम्बंध रखते हैं और समाज हित में भी अपना सक्रिय भूमिका निभाते रहते हैं, आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर पूर्व आईपीएस अधिकारी ने गौरव अग्रहरि को बधाई देते हुए अपेक्षा की है कि वह पार्टी के अन्य साथियों तथा समस्त पदाधिकारीयों के साथ-साथ व्यापारी वर्ग से समन्वय स्थापित कर पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे तथा पार्टी के बुनियादी सिद्धांतों और समाज में व्याप्त अन्याय अत्याचार भ्रष्टाचार का विरोध के प्रचार प्रसार करने में पार्टी को सहयोग प्रदान करेंगे ।







.jpeg)









