आरबीआई ने आयोजित की टाउनहॉल मीटिंग, योजनाओं की दी जानकारी

आरबीआई ने आयोजित की टाउनहॉल मीटिंग, योजनाओं की दी जानकारी 
  मथुरा । भारतीय रिज़र्व बैंक के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा जिले में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों पर टाउनहॉल, जागरूकता शिविर का आयोजन पंकज कुमार, क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय रिज़र्व बैंक, लखनऊ की अध्यक्षता में किया गया, इस दौरान पंकज कुमार ने कहा कि हमारे देश में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र बहुत बड़ी आबादी को रोजगार और व्यवसाय का अवसर प्रदान करता है ।
   उन्होंने भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए जारी दिशा-निर्देश एवं पहलों के बारे में प्रतिभागियों को बताया और साथ में व्यापार प्राप्य छूट प्रणाली, एकीकृत ऋण अंतरफलक के महत्व को भी रेखांकित किया, केंद्र सरकार, राज्य सरकार, बैंकों एवं अन्य संस्थाओं द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के विकास से संबंधित कई योजनाएँ जैसे मुद्रा, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना इत्यादि चलाई जाती हैं, जिनका उद्यमी लाभ उठा सकते हैं। 
   उन्होंने क्षेत्र में कार्यरत बैंकों से आग्रह किया कि उद्यमियों को सरल प्रक्रिया के तहत पर्याप्त मात्रा में वित्त उपलब्ध कराकर प्रोत्साहित करें एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों से जुड़े वित्तपोषण संबंधी मामलों का निपटान निश्चित समय सीमा में करें, अनुराधा साहू उप महाप्रबंधक, भारतीय रिज़र्व बैंक ने उद्यमियों को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों पर केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया एवं बैंकों को सलाह दी कि वें उद्यमियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए क्षेत्र में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को प्रोत्साहित करें तथा समयबद्ध रूप से आवेदनों की स्वीकृति प्रदान कर वित्त उपलब्ध कराएँ, भारतीय रिज़र्व बैंक की उप महाप्रबंधक अनुराधा साहू, सहायक महाप्रबंधक सुधीर कुमार पाण्डेय, प्रबंधक शमशुद्दी एवं जितेन्द्र शर्मा, सहायक प्रबंधक शुभम पाण्डेय एवं सहायक मानसी श्रीवास्तव, मथुरा जिले के अग्रणी जिला प्रबंधक, डीडीएम, आरएसईटीआई आदि भी सम्मिलित थे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2016592
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.