सेठवाडा व्यवसायी समिति का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
सेठवाडा व्यवसायी समिति का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
मथुरा । नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सेठवाड़ा व्यवसाय समिति का गठन किया, समिति में ओमप्रकाश वर्मा अध्यक्ष व प्रमोद अग्रवाल महामंत्री चुने गए, समिति का शपथ ग्रहण समारोह स्थानीय धर्मशाला में हुआ, कार्यक्रम का शुभारंभ नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, महामंत्री शशिभानु गर्ग, सुनील साहनी, कोषाध्यक्ष मीनालाल अग्रवाल व नव निर्वाचित क्षेत्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा, महामंत्री प्रमोद अग्रवाल द्वारा महालक्ष्मी जी की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया गया ।(32).jpg)
नगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल व महामंत्री शशिभानु गर्ग ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उन्हें पद की शपथ दिलाई गई व आश्वासन दिया कि क्षेत्र की समस्याओं व व्यापारी उत्पीड़न के खिलाफ नगर का समस्त व्यापारी समाज उनके साथ है व किसी भी उत्पीड़न के खिलाफ आंदोलन के लिए हमेशा तत्पर रहेगा, नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, उपाध्यक्ष विनोद सिंघल हरिओम बरारी वाले, मंत्री मनीष अग्रवाल, महामंत्री प्रमोद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, सहकोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, संगठन मंत्री गौरव सिंघल राहुल अग्रवाल, मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल नीरज कुमार, कानूनी सलाहकार शुभ गौतम को पद की शपथ दिला दुपट्टा व माला पहनाकर सम्मानित किया गया ।
नवनियुक्त अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा द्वारा सभी आगुंतकों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया व महामंत्री प्रमोद अग्रवाल द्वारा कार्यक्रम का संयोजन किया गया, कार्यक्रम का संचालन विनोद सिंघल व सुनील बजाज द्वारा किया गया, कार्यक्रम को संरक्षक अनूप अग्रवाल, महेंद्र गौतम, डॉ0 एम के गुप्ता, सुनील बजाज ने भी संबोधित किया, ओम प्रकाश अग्रवाल, श्याम होजरी, राजेश अग्रवाल, रवि खत्री, प्रदीप अग्रवाल, सुरेश चंद्र, प्रकाश खत्री, आशीष गर्ग आदि उपस्थित रहे ।







.jpeg)









