किसानों को दी गई नैनो उर्वरकों के लाभों की जानकारी

किसानों को दी गई नैनो उर्वरकों के लाभों की जानकारी
  मथुरा । जनपद के ब्लॉक राया के ग्राम कारब में प्रगतिशील कृषक फार्म पर प्रक्षेत्र प्रदर्शन नैनो उर्वरकों पर आधारित किसान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रगतिशील कृषक ओमप्रकाश एवं रीत राम द्वारा की गई, शुभारंभ इफको उप क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा सभी अतिथियों एवं किसानों के स्वागत एवं अभिनंदन से किया गया ।
  उन्होंने खेती की नवीन तकनीकों को अपनाने पर बल देते हुए इफको के नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी के लाभों की विस्तार से जानकारी दी तथा किसानों को दानेदार उर्वरकों के स्थान पर नैनो उर्वरकों को वैकल्पिक रूप से अपनाने की सलाह दी, मुख्य अतिथि डॉ0 योगेश कुमार शर्मा ने किसानों से संवाद करते हुए उनकी खेती से संबंधित समस्याओं का समाधान किया और वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए, उन्होंने बताया कि नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया के संतुलित उपयोग से कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है, साथ ही किसानों से इन उत्पादों को अपनी खेती प्रणाली में अपनाने का आग्रह किया । 
  प्रगतिशील कृषक ओम प्रकाश चौधरी ने बताया कि प्रदर्शन प्लॉट की धान की फसल दानेदार डीएपी एवं यूरिया वाले प्लॉट की तुलना में अधिक सशक्त एवं बेहतर स्थिति में है, उन्होंने सभी किसानों को नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी के प्रयोग का संदेश दिया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ0 योगेश कुमार शर्मा, अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र (दुवासु)  एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अरविंद इफको डेलीगेट एवं अध्यक्ष रहे, साथ ही अन्य अतिथि इफको उप क्षेत्र प्रबंधक सतबीर सिंह, इफको एमसी एमएडी महेश, इफको नैनोवेशन प्रतिनिधि लोकेश जादौन, एसएफए हॉटस्पॉट दुर्गापाल सिंह एवं एमडीए कुलदीप चतुर्वेदी उपस्थित रहे ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2016593
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.