गोवर्धन में गिरी पुरानी दीवार, 2 मजदूर हुए गंभीर घायल
गोवर्धन में गिरी पुरानी दीवार, 2 मजदूर हुए गंभीर घायल
-भवन के नवीनीकरण के दौरान हुआ हादसा, गंभीर हालत में आगरा रेफर
मथुरा । गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में शुक्रवार को पुरानी दीवार अचानक गिर गई, दीवार के मलबे में वहां नवीनीकरण का काम कर रहे मजदूर दब गए, आसपास के लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दोनों को बाहर निकाला, गंभीर रूप से घायल मजदूरों को पास के अस्पताल ले जाया गया, प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए आगरा के बड़े अस्पताल रेफर कर दिया, घायलों की पहचान अड़ीग गांव निवासी लालसिंह पुत्र मानसिंह और राजस्थान के भरतपुर निवासी पंकज के रूप में हुई है ।(1).jpg)
गोवर्धन परिक्रमा मार्ग को सुंदर बनाने और चौड़ा करने का काम चल रहा है, इसी के तहत सड़क किनारे बनी इमारतों का नवीनीकरण एक सरकारी संस्था की ओर से कराया जा रहा था, इसी काम के दौरान कॉलेज परिसर की पुरानी दीवार गिर गई, स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा नियमों और काम की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया, उनका कहना है कि लापरवाही के कारण ही हादसा हुआ, हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जानकारी जुटाई। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है, साथ ही दोषी ठेकेदार और संबंधित संस्था के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है ।(27).jpg)







.jpeg)









