यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ सड़क हादसा, चार घायल, महिला की मौत

यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ सड़क हादसा, चार घायल, महिला की मौत
   मथुरा । यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, थाना सुरीर क्षेत्र में आगरा से नोएडा की ओर जाने वाले मार्ग पर माइलस्टोन 77 के पास यात्रियों से भरी एक बस आगे चल रहे अज्ञात वाहन में पीछे से टकरा गई, हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए, घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई ।
  सूचना मिलते ही पुलिस, यमुना एक्सप्रेस वे की एंबुलेंस और एक्सप्रेसवे की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया, दुर्घटना में प्रेमचंद मौर्य और पत्नी प्रियंका मौर्या निवासी लखनऊ, अजहर खान निवासी लखनऊ, लालमणि जायसवाल और पत्नी किरण कुमारी निवासी दिल्ली घायल हो गए, सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील पहुंचाया गया, यहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने किरण कुमारी को मृत घोषित कर दिया ।
  सोमवार को सुबह करीब 4ः50 बजे बस संख्या बीआर 01 पीटी 7863 आगरा से नोएडा की ओर जा रही थी, इसी दौरान माइलस्टोन 77.750 के पास बस आगे चल रहे एक अज्ञात वाहन से पीछे से टकरा गई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए, हादसे की सूचना सुबह करीब 5:15 बजे हाईवे कंट्रोल रूम के माध्यम से मिली, हादसे की जानकारी मिलने पर थाना सुरीर प्रभारी अरुण कुमार डागर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, पुलिस और एक्सप्रेसवे की टीम ने राहत कार्य करते हुए क्षतिग्रस्त बस को सड़क से हटवाकर यार्ड में खड़ा कराया, बस में सवार अन्य यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2067262
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.