विजयदशमी पर जय श्री लंकेश्वर महादेव मंदिर में होगी महाआरती
विजयदशमी पर जय श्री लंकेश्वर महादेव मंदिर में होगी महाआरती
-लंकेश भक्त मंडल ने रावण की विद्वता और शिव भक्ति को बताया अहम
मथुरा । विजयदशमी के अवसर पर यमुनापार स्थित जय श्री लंकेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार को रावण की महाआरती की जाएगी, इस दौरान लंकेश भक्त मंडल की ओर से रावण के पुतला दहन का विरोध भी किया जाएगा, आयोजकों का कहना है कि रावण विद्वान होने के साथ भगवान शिव का अनन्य भक्त और भगवान श्रीराम का आचार्य था इसलिए उसके पुतला दहन को लेकर समाज में अलग दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है ।.png)
लंकेश भक्त मंडल के अध्यक्ष ओमवीर सारस्वत एडवोकेट ने बताया कि मंगलवार सुबह 10 बजे यमुनापार में श्मशान घाट के पास यमुना तलहटी स्थित जय श्री लंकेश्वर महादेव मंदिर में त्रिकालदर्शी महाराज दशानन की महाआरती की जाएगी, कार्यक्रम में श्रद्धालु शामिल होकर रावण के प्रति अपनी आस्था प्रकट करेंगे, साथ ही विजयदशमी पर होने वाले रावण के पुतला दहन का विरोध किया जाएगा, उन्होंने कहा कि हर साल रावण का पुतला जलाकर ब्राह्मण समाज का अपमान किया जाता है ।
उनके अनुसार, रावण भगवान शिव का परम भक्त और प्रकांड विद्वान था, उन्होंने कहा कि केवल रावण का पुतला जलाने से कोई व्यक्ति भगवान श्रीराम के आदर्शों और गुणों को धारण नहीं कर लेता, श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए उनके आचरण, मर्यादा और माता-पिता के प्रति सम्मान जैसे गुणों को अपनाना जरूरी है, उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे लोगों को अपने आचरण पर भी ध्यान देना चाहिए, जो माता-पिता और अपनी पत्नी का सम्मान नहीं करते लेकिन विजयदशमी पर रावण का पुतला जलाकर स्वयं को धर्म के पक्ष में मानते हैं, मंगलवार सुबह आठ से शाम पांच बजे तक संगीत मंडली द्वारा महामंत्र का जाप किया जाएगा, इसमें श्हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे महामंत्र का संकीर्तन होगा ।












