मंगलवार को मनेगा दशहरा पर्व, रावण के पुतलों का होगा दहन

मंगलवार को मनेगा दशहरा पर्व, रावण के पुतलों का होगा दहन
  मथुरा । दशहरा मेला को लेकर रामलीला सभा के पदाधिकारियों ने रामलीला मैदान का निरीक्षण कर व्यवस्थायें सुनिश्चित कीं, श्री रामलीला सभा के तत्वावधान में दशहरा मेला व रावण वध की तैयारियों के संदर्भ मै सभा के पदाधिकारियों द्वारा रामलीला मैदान का निरीक्षण कर व्यवस्थायें सुनिश्चित की, महामंत्री मूलचन्द गर्ग ने बताया कि इस बार दशहरा मेला अत्यन्त आकर्षक होगा ।
   रामलीला मैदान में राम-रावण युद्ध के मंचन के लिये 12 फुट ऊंची, 80 फुट लम्बा व 120 फुट चौड़ा मंच तैयार किया गया है, रावण का पुतला 80 फुट ऊँचा एवं अहिरावण का पुतला 65 फुट ऊंचा बनाया गया है, दशहरा मेला मंत्री अजय कान्त गर्ग ने बताया शिवाकाशी, भरतपुर व दिल्ली के आतिशबाजों द्वारा आकर्षक आतिशबाजी का प्रदर्शन होगा, साथ ही इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल आतिशबाजी का प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केन्द्र होगा, रामलीला मैदान में चारों ओर भव्य सजावट तथा दर्शकों के बैठने के लिये पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है, साथ ही इस वर्ष ड्रोन के द्वारा पुष्प वर्षा की बहुत ही भव्य व्यवस्था की गई है ।
  रामलीला मैदान में कार्यालय मंत्री संजय, अनूप की देखरेख में मैदान की समस्त व्यवस्था की जा रही है, निरीक्षण व्यवस्था के दौरान दशहरा मेला मंत्री अजयकांत गर्ग, बाड़ा मंत्री गौरव अग्रवाल, शशांक पाठक, अमित भारद्वाज, मृदुल मोहन मित्तल, विकास अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, धीरज गोयल, अशोक अग्रवाल, अतुल बंसल, मोनू, नरेन्द्र, दिनेश गोयल, नितिन अग्रवाल, राजेश वृन्दावन, विनोद अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, विवेक, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, ललित अग्रवाल, संतोष सिंघल आदि उपस्थित रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2067261
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.