व्यापारी पुत्र की सकुशल बरामदगी पर पुलिस का किया सम्मान
व्यापारी पुत्र की सकुशल बरामदगी पर पुलिस का किया सम्मान
-एसएसपी सहित पुलिस अधिकारियों को स्मृति चिह्न देकर किया गया सम्मानित
राया (मथुरा) । कस्बा में हार्डवेयर कारोबारी के 16 वर्षीय पुत्र का दिनदहाड़े अपहरण कर 50 हजार रुपये की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस द्वारा किशोर को महज चार घंटे में सकुशल बरामद करने और मुठभेड़ के दौरान थार सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार करने पर पुलिस टीम का सम्मान किया, व्यापारियों ने एसएसपी श्लोक कुमार, क्षेत्राधिकारी महावन संजीव कुमार राय, थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह, कस्बा प्रभारी इंतजार अली, उपनिरीक्षक उमेश कुमार, चौकी बिचपुरी प्रभारी कुशलपाल सिंह तथा हाईवे चौकी प्रभारी नितिन त्यागी को दुपट्टा ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया ।(5).jpg)
व्यापारियों ने कहा कि दिनदहाड़े किशोर के अपहरण की घटना से कस्बे में चिंता का माहौल बन गया था, ऐसे में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किशोर को सकुशल बरामद किया और आरोपियों को गिरफ्तार कर सराहनीय कार्य किया, पुलिस की इस कार्रवाई से व्यापारियों और आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है, इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा, अग्रवाल सभा अध्यक्ष भूपेश अग्रवाल, प्रतुल गंगल, अजय अग्रवाल, पंकज गुप्ता, सचिन अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, अमित अग्रवाल सहित कस्बे के अनेक व्यापारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे ।













