संत रमेश बाबा के सेवा और संघर्ष को किया गया नमन

संत रमेश बाबा के सेवा और संघर्ष को किया गया नमन
-श्री भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति एवं श्री वामन भगवान महोत्सव समिति ने की श्रद्धांजलि सभा आयोजित
  मथुरा । सोमवार को गौ माता के संरक्षण तथा यमुना मैया की अविरल धारा और स्वच्छता के लिए जीवनपर्यंत समर्पित रहे संत रमेश बाबा को स्वामी घाट स्थित यमुना मैया मंदिर पर श्रद्धांजलि सभा में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई, श्री भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति एवं श्री वामन भगवान महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में संत रमेश बाबा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके सेवा, समर्पण और संघर्षपूर्ण जीवन को नमन किया गया। 
  श्री भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम गोपाल शर्मा ने कहा कि संत रमेश बाबा ने गौमाता की रक्षा और सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए अपना जीवन समर्पित किया, गौ सेवा के प्रति उनकी निष्ठा और यमुना मैया की अविरल धारा के लिए उनका संघर्ष समाज के लिए प्रेरणास्रोत है, उन्होंने कहा कि संत रमेश बाबा के आदर्शों को आत्मसात कर उनके सेवा कार्यों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।
   श्री वामन भगवान महोत्सव समिति के संस्थापक श्याम शर्मा ने बताया कि संत रमेश बाबा का जीवन त्याग, तपस्या और जनसेवा का अनुपम उदाहरण रहा, उन्होंने गौमाता के संरक्षण और यमुना मैया की स्वच्छता के लिए निरंतर प्रयास किए, उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों को भी समाज और प्रकृति की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा, कहा कि संत रमेश बाबा के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है ।
   श्री वामन भगवान महोत्सव समिति के संजय हरियाणा ने कहा कि संत रमेश बाबा ने गौसेवा और यमुना संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उनका संघर्ष हमें सिखाता है कि धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन भी आवश्यक है, कहा कि संत रमेश बाबा के बताए मार्ग पर चलते हुए गौमाता की रक्षा तथा यमुना मैया की स्वच्छता के लिए निरंतर प्रयास करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी, संचालन यमुना भक्त पंकज चतुर्वेदी ने किया, श्रद्धांजलि सभा में बंसी लाल शर्मा, आशीष शर्मा, अजय शर्मा, के0 के0 शर्मा, ललित स्वामी, सुनील शर्मा, सर्वेश चतुर्वेदी, लब्बू पंडित, हरीश शर्मा, शैलेश शर्मा आदि मौजूद थे ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2067260
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.