छात्रा अमृता बनी एक दिन की मिशन शक्ति प्रभारी

छात्रा अमृता बनी एक दिन की मिशन शक्ति प्रभारी
-फरियादियों की सुनीं समस्याएं, पुलिस कर्मियों को दिये निस्तारण करने के निर्देश
  राया । महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-6.0के तहत प्रेमलता गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा अमृता को एक दिन के लिए थाना राया में मिशन शक्ति प्रभारी बनाया गया, इस दौरान अमृता ने थाने की कार्यप्रणाली को समझने के साथ थाना परिसर में संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया और फरियादियों की समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया ।
   महिला उपनिरीक्षक शिवानी ने अमृता को मिशन शक्ति प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया, एक दिन की मिशन शक्ति प्रभारी के रूप में अमृता ने थाने में आने वाले फरियादियों से बातचीत की और उनकी शिकायतों को सुना, साथ ही पुलिस की कार्यप्रणाली, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया तथा थाने में महिलाओं से संबंधित मामलों के निस्तारण की व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की ।
   उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित कराना है, मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा संबंधी उपायों और शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया जा रहा है, इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह, कस्बा प्रभारी इंतजार अली, महिला उपनिरीक्षक शिवानी, महिला आरक्षी आलेश, नीशू, कुसुमा, आकांक्षा, महिमा, पूनम, आरती, तनु और एवांशी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2067264
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.