स्वयंसेवकों ने स्वच्छता सेवा से दिया जन जागरूकता का संदेश
स्वयंसेवकों ने स्वच्छता सेवा से दिया जन जागरूकता का संदेश
मथुरा । ब्रज की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से गोवर्धन स्थित ऐरावत कुंड पर ‘ब्रज वैभव अभियान’ के अंतर्गत स्वच्छता सेवा आयोजित की गई, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, जिला प्रशासन, नगर निगम एवं हार्टफुलनेस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान में लगभग 270 स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की ।
अभियान के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने ऐरावत कुंड एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता सेवा करते हुए कचरा एकत्र किया, साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता फैलाते हुए श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया, अभियान में मथुरा, आगरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, मेरठ, गुरुग्राम, भरतपुर, डीग, इगलास, कान्हा, खैर, हाथरस, टप्पल, सरसा, जयपुर, कोटा, अभैदोपुरा, सवाई माधोपुर, भोपाल, हैदराबाद, राजगढ़, अलवर एवं बहज सहित विभिन्न केंद्रों से आए अभ्यासी एवं स्वयंसेवक शामिल हुए। (1).jpg)
‘ब्रज वैभव अभियान’ के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता के कार्यक्रमों द्वारा ब्रज की पवित्रता और प्राकृतिक सुंदरता बनाए रखने तथा स्थानीय समुदाय में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी एवं स्वामित्व की भावना विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है, हार्टफुलनेस एक वैश्विक आध्यात्मिक संस्था है, जो ध्यान एवं योग के माध्यम से आंतरिक शांति और आत्म-विकास को प्रोत्साहित करती है ।













