समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी की जीत पर दी बधाई, खुशी की लहर

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी की जीत पर दी बधाई, खुशी की लहर
   मथुरा । आगरा-अलीगढ़ शिक्षक खंड से एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आकाश अग्रवाल की जीत पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम एवं पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं, यतेंद्र मुकद्दम ने कहा कि आकाश अग्रवाल की यह जीत प्रदेश की राजनीति में परिवर्तन की बयार का स्पष्ट संकेत है, जनता अब बदलाव चाहती है और प्रदेश में भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त होकर उसके विकल्प की ओर देख रही है ।
  पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने भी आकाश अग्रवाल को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विपक्षी एकजुटता और जनता के बदलते राजनीतिक रुझान को दर्शाता है, उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश की जनता अपने मताधिकार के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत करने और जनहित की राजनीति को आगे बढ़ाने का कार्य करेगी, यतेंद्र मुकद्दम ने आगे कहा कि प्रदेश में परिवर्तन की बयार बहने लगी है और जनता ने भाजपा को सत्ता से हटाने का मन बना लिया है, यह जीत आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति को नई दिशा देने का संदेश देती है।
    उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को अनदेखा करने वाली सरकारों को अंततः जनता के फैसले के सामने झुकना पड़ता है, इस जीत पर कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए इसे लोकतंत्र और परिवर्तन की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया, बधाई देने एवं खुशी जाहिर करने वालों में मुकीम कुरैशी, मलिक अरोड़ा, राहुल चतुर्वेदी, राजू फारूकी, राहुल अरोड़ा, चक्रेश्वर चौधरी, भंवर प्रताप सिंह, राम भरोसी चौधरी, आशीष अरोड़ा अशोक शर्मा संदेश पाठक सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल रहे ।
  वहीं आगरा खण्ड से समाजवादी पार्टी से शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी डॉ0 आकाश अग्रवाल की दोबारा ऐतिहासिक जीत पर कस्वा राया में समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी चलाकर जीत का जश्न मनाया, इस दौरान जीत की खुशी में मिष्ठान वितरित कर खुशी का इजहार किया, इस दौरान विधायक प्रतिनिधि कुलदीप सारस्वत ने कहा कि वे शिक्षक एबं स्नातक वर्ग की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, नगर अध्यक्ष सुभाष सैनी, कोमल सिंह चितोरिया, रनवीर धनगर, नरेश भट्ट, श्याममोहन वर्मा, अब्दुल कदीर कुरैशी आदि ने हर्ष व्यक्त किया है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2081110
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.