एसएसपी ने 2 इंस्पेक्टर व 29 दरोगा के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव
एसएसपी ने 2 इंस्पेक्टर व 29 दरोगा के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव
-जैंत थाना प्रभारी लाइन को किया लाइन हाजिर, लापरवाही पर की गई कार्रवाई
मथुरा । जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही की शिकायतों पर एसएसपी श्लोक कुमार ने जैत थाना प्रभारी सोनू कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है, कई फरियादियों ने अधिकारियों से शिकायत की थी, इसके बाद मंगलवार रात पुलिस विभाग में फेरबदल का आदेश जारी किया गया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने मंगलवार देर रात एक निरीक्षक और 28 उप निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए, इस फेरबदल में विभिन्न थानों और चौकियों पर तैनात पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं ।.jpg)
पुलिस लाइन में तैनात कई उपनिरीक्षकों को अलग-अलग थानों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक अखिलेश कुमार बघेल को पुलिस लाइन से थाना जमुनापार में अतिरिक्त निरीक्षक अपराध बनाया गया है, उपनिरीक्षक वीर सिंह को बलदेव के हनुमान तिराहा से थाना हाईवे भेजा गया है, हरेंद्र कुमार को कोसीकलां के गोपाल बाग से मांट के टोल एक्सप्रेस-वे चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है, मांगराम को कोतवाली की बाग बहादुर चौकी से बालाजीपुरम जबकि भुवनेश दीक्षित को टोल एक्सप्रेस-वे से वृंदावन की बिहारीजी चौकी भेजा गया है ।(64).jpg)
हरेंद्र सिंह को कृष्णापुरी से बलदेव की अरतौनी चौकी, विपिन तोमर को सदर बाजार में वरिष्ठ उपनिरीक्षक पद से सिविल लाइन चौकी प्रभारी और मोनू कुमार को सिविल लाइन से बाग बहादुर चौकी प्रभारी बनाया गया है, अनुज तोमर को बालाजीपुरम से सुरीर की पब्बीपुर चौकी तथा शिवकुमार शर्मा को बिहारीजी चौकी से चुनाव सेल भेजा गया है, महिला उपनिरीक्षक पलक सोलंकी को कोसीकलां से गोवर्धन, सुनीता को गोवर्धन से रिफाइनरी और हेमलता को सदर बाजार से कृष्णापुरी चौकी प्रभारी बनाया गया है, सूरज कुमार को सेही चौकी से गोपाल बाग, सतेंद्र सिंह को शेरगढ़ से सेही चौकी और अरुण कुमार को बलदेव से हनुमान तिराहा चौकी की जिम्मेदारी मिली है ।
इसके अलावा वीरश कुमार को सुरीर से छाता, प्रशांत माठा को बलदेव से मांट, ऋषभ कुमार को पुलिस लाइन से सदर बाजार में वरिष्ठ उपनिरीक्षक, वीरेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से सुरीर में वरिष्ठ उपनिरीक्षक और मुनेन्द्र पाल को पुलिस लाइन से हाईवे में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है, रणजीत सिंह को वृंदावन, मोनालिसा को कोसीकलां, संदीप सिंह को बलदेव, रोहित कुमार को महावन, संजीव कुमार को मगोर्रा, प्रशांत शर्मा को गोविंद नगर और रेनू शर्मा को बरसाना थाने में तैनाती दी गई है, पुलिस विभाग में हुए इस बदलाव के बाद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को नई तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालना होगा ।















