पुलिस ने रिमांड पर लिए दो आरोपियों से तमंचे, कारतूस किये बरामद
पुलिस ने रिमांड पर लिए दो आरोपियों से तमंचे, कारतूस किये बरामद
मथुरा । थाना हाईवे पुलिस ने एक मामले में न्यायालय से कस्टडी रिमांड पर लिए दो आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए दो अवैध तमंचे और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं, पुलिस ने बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं बढ़ाते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की है ।.jpg)
इस मामले में पुलिस ने 27 अक्टूबर को न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद सौरभ पुत्र हरिओम निवासी ग्राम तन्तूरा, थाना हाईवे और गुल्ली उर्फ लक्ष्मी नारायण पुत्र किशन लाल निवासी मकान नंबर 117, टेकमेन सिटी, नवादा कर्मयोगी नगर, थाना हाईवे को कस्टडी रिमांड पर लिया गया है, रिमांड के दौरान पुलिस टीम दोनों आरोपियों को लेकर उनकी निशानदेही पर बताए गए स्थान पर पहुंची, यहां चंदनवन से ईगर ग्राउंड की ओर जाने वाले रास्ते पर बालाजीपुरम के खड़ंजे से करीब 200 मीटर पहले थाना हाईवे क्षेत्र में तलाशी और बरामदगी की कार्रवाई की गई। (65).jpg)
पुलिस का दावा है कि आरोपियों की निशानदेही पर मौके से 315 बोर के दो अवैध तमंचे और इसी बोर के दो खोखा कारतूस बरामद हुए, इसके बाद दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई, इस कार्रवाई को थाना हाईवे के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार निर्वाल के नेतृत्व में अंजाम दिया गया, पुलिस टीम में निरीक्षक अपराध तेजवीर सिंह, उपनिरीक्षक अनुज तोमर, हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार, कांस्टेबल मोहित शर्मा और चालक कांस्टेबल कृष्णपाल शामिल रहे, पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों का इस मामले में दर्ज मुकदमे के अलावा कोई अन्य आपराधिक इतिहास इस प्रेस नोट में उल्लेख नहीं है, बरामद तमंचों और खोखा कारतूसों को मुकदमे की विवेचना में शामिल कर आगे की कार्रवाई की जा रही है ।















