जंक्शन पर सघन चेकिंग अभियान, पकड़े 125 बिना टिकट यात्री

जंक्शन पर सघन चेकिंग अभियान, पकड़े 125 बिना टिकट यात्री
   मथुरा । मंगलवार को जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रेलवे मजिस्ट्रेट सूर्यभान कुमार वर्मा के नेतृत्व में सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया, सुबह से दोपहर तक चले इस अभियान में बिना टिकट यात्रा कर रहे करीब 125 यात्रियों को पकड़ा गया, रेलवे अधिकारियों ने इन यात्रियों से रेल किराए सहित लगभग एक लाख रुपये का जुर्माना वसूला ।
  मथुरा जंक्शन पर रेलवे की ओर से चलाए गए इस विशेष चेकिंग अभियान के दौरान करीब 15 ट्रेनों की जांच की गई, इनमें पंजाब मेल, ताज एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस, मिलेनियम एक्सप्रेस, समता एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, केरल एक्सप्रेस, गोंडवाना एक्सप्रेस, नांदेड़ एक्सप्रेस, सोगरिया एक्सप्रेस, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, श्रीधाम एक्सप्रेस और प्रयागराज एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें शामिल रहीं, अभियान के दौरान स्टेशन डायरेक्टर सुनील शर्मा भी मौजूद रहे ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2081113
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.