बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ के बीच भी सुगमता से होंगे दर्शन

बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ के बीच भी सुगमता से होंगे दर्शन
   वृंदावन । दीपावली और कार्तिक मास के दौरान ठाकुर श्री बांके बिहारी जी के दर्शन के लिए वृंदावन पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए दर्शन एवं आवागमन व्यवस्था को सुगम बनाने पर मंथन किया गया, इसी क्रम में एक अनौपचारिक बैठक आयोजित हुई जिसमें श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। 
   बैठक में गोसाई बंधुओं के सेवार्थियों, शिष्यों, विशिष्ट श्रेणियों और मीडिया कर्मियों के परिवारों के लिए पूर्व पंजीकरण की व्यवस्था लागू करने का प्रस्ताव रखा गया, इसका उद्देश्य भीड़ के बीच आवागमन और दर्शन व्यवस्था को व्यवस्थित बनाना बताया गया, हालांकि प्रस्ताव को लेकर अंतिम निर्णय की जानकारी सामने नहीं आई है, बैठक में ठाकुर श्री बांके बिहारी जी के नाम पर दीपदान के लिए धनराशि मांगे जाने से संबंधित वायरल पोस्ट का मुद्दा भी उठा ।
   इस संबंध में पुलिस प्रशासन को सूचना देने और अजीत के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जानकारी साझा की गई, बैठक में बताया गया कि पिछले ढाई महीनों में दानराशि लगभग 5 करोड़ 37 लाख रुपये तक पहुंच गई है, इसके 6 करोड़ रुपये से अधिक होने की संभावना भी जताई गई, बैठक में मुख्य रूप से दीपावली और कार्तिक मास के दौरान बढ़ने वाली श्रद्धालुओं की संख्या के मद्देनजर दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया गया ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2085176
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.