दीपोत्सव बेला पर कवियों द्वारा किया गया काव्यपाठ

दीपोत्सव बेला पर कवियों द्वारा किया गया काव्यपाठ
   मथुरा । ब्रज कला केन्द्र की वन्देमातरम् कवि सम्मेलन श्रृंखला के अंतर्गत आयोजित कवि सम्मेलन में 41 कवियों ने काव्यपाठ कर समां बांध दिया, इस अवसर पर पुस्तक विमोचन एवं सम्मान कार्यक्रम भी हुआ, दो चरणों में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सुकवि राधागोविंद पाठक एवं ब्रज संगीत विद्यापीठ के अध्यक्ष व कुलपति डॉ0 राजेन्द्र कृष्ण अग्रवाल रजक ने की, दोनों अध्यक्षों सहित ब्रज कला केन्द्र के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गजेन्द्र शर्मा आदि ने मां सरस्वती के छवि चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर किया । 
  कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ब्रज के कवियों की परिचय पुस्तक, बधाई है बधाई का विमोचन था, सुकवि दरयाब सिंह राजपूत (मोदीनगर) की पुस्तक ब्रजकन-पदावली का विमोचन भी किया गया, इस दौरान काका हाथरसी स्मृति सम्मान डा0 राजेन्द्र कृष्ण अग्रवाल श्रजकश्, रामनारायण अग्रवाल भैय्याजी स्मृति सम्मान मफतलाल अग्रवाल तथा कन्हैयालाल गौतम स्मृति सम्मान देवेन्द्र सारस्वत को प्रदान किया, स्व0 जगदीश मित्तल द्बारा काव्य मंच हेतु किए योगदान को याद किया गया, आशु कवि अनिल बौहरे का उनके 75 वें अमृत जन्मोत्सव पर सभी ने सम्मान कर बधाई दी। 
  कवि सम्मेलन में कवयित्रियों में रेणु उपाध्याय, डा0 नीतू गोस्वामी, संगीता शर्मा, गंगारानी चतुर्वेदी, संगीता चौहान, ममता सौनी, अनन्या गौतम, लवली, वीना चौधरी तथा कविगणों में रामेन्द्र सिंह ब्रजवासी,मोहनलाल मोही, अटल राम चतुर्वेदी, डा.अजीव अंजुम, हरीबाबू ओम, गोपाल चतुर्वेदी, अक्षय चतुर्वेदी, डा0 शिवचरण लाल, मनोज भट्ट,पीयूष सिंह, सोहनलाल शीतल, देवी प्रसाद गौड़, ग़ाफ़िल स्वामी, योगेश कुमार शर्मा बेखुद, मदन मोहन अरविंद, सत्य प्रकाश शर्मा, डा0 रामदेव शर्मा राही, मूलचंद निर्मल, प्रभूदत्त उपाध्याय, सुभाषचंद्र गुप्ता मुसाफिर, रवि प्रकाश भारद्वाज, सतीश दीक्षित, दरयाब सिंह राजपूत ब्रजकण, डा.अमर सिंह सैनी, सचिन अग्रवाल, जितेन्द्र सिंह विमल, रूपेश धनगर, उदय वीर सिंह उदय, राहुल ब्रजवासी आदि थे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2085181
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.