लंबे अतराल के बाद पार्षद करेंगे महापौर विनोद अग्रवाल का दीदार

लंबे अतराल के बाद पार्षद करेंगे महापौर विनोद अग्रवाल का दीदार
-नगर निगम बोर्ड बैठक में लगाई जाएगी 50 करोड़ के विकास कार्यों पर मौहर
   मथुरा । नगर निगम में महापौर और पार्षदों के बीच लंबे समय से चली आ रही दूरी के बीच अब नगर निगम की बोर्ड बैठक की तारीख तय हो गई है, आगामी 3 नवंबर को सुबह 11 बजे भूतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय में बोर्ड बैठक आयोजित की जाएगी, इस बैठक में अवस्थापना निधि से प्रस्तावित करीब 50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों पर चर्चा होने और प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की उम्मीद है ।
   नगर निगम की बोर्ड बैठक लंबे समय से नहीं होने के कारण शहर के कई विकास कार्यों से जुड़े प्रस्ताव अटके हुए थे, बताया जा रहा है कि महापौर विनोद अग्रवाल और नगर निगम प्रशासन के बीच दूरी के चलते पिछले करीब तीन महीने से बोर्ड बैठक आयोजित नहीं हो पा रही थी, ऐसे में अब 3 नवंबर को होने वाली बैठक को शहर के विकास कार्यों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, बोर्ड बैठक में शामिल होने के लिए महापौर विनोद अग्रवाल को भी आमंत्रण पत्र भेजा गया है ।
  हालांकि पिछले करीब तीन महीने से महापौर के नगर निगम कार्यालय नहीं पहुंचने के कारण उनके बैठक में शामिल होने को लेकर अभी संशय बना हुआ है, ऐसे में सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि महापौर बैठक में पहुंचते हैं या नहीं ? जानकारी के मुताबिक यदि महापौर बैठक में शामिल नहीं होते हैं तो वरिष्ठ पार्षद की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कराए जाने की संभावना है, पार्षदों की मांग पर नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने शासन से बोर्ड बैठक आयोजित करने की अनुमति मांगी थी, इसके बाद 3 नवंबर की तारीख निर्धारित की गई ।
   बैठक में अवस्थापना निधि से प्रस्तावित लगभग 50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों पर चर्चा और मंजूरी प्रमुख एजेंडा रहने की उम्मीद है, बैठक में होने वाले निर्णयों का असर मथुरा शहर में प्रस्तावित विकास कार्यों की गति पर पड़ सकता है, नगर आयुक्त ने बोर्ड बैठक की पुष्टि करते हुए बताया कि महापौर को भी आमंत्रित किया गया है, अब सवाल यह है कि क्या तीन महीने बाद महापौर और पार्षद एक साथ बैठकर शहर के विकास कार्यों पर चर्चा करेंगे ? क्या 50 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी मिलेगी ? इन सवालों के जवाब 3 नवंबर को होने वाली नगर निगम बोर्ड बैठक में सामने आएंगे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2085177
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.