न्याय सबका अधिकार, विषय पर सम्पन्न हुई सेमिनार
न्याय सबका अधिकार, विषय पर सम्पन्न हुई सेमिनार
-सिविल लॉयर्स फोरम के तत्वावधान में किया गया सेमिनार का आयोजन
मथुरा । सिविल लॉयर्स फोरम के द्वारा शहर के स्थानीय होटल में न्याय सबका अधिकार, मिलना जरूरी विषय पर एक भव्य विधिक सेमिनार का आयोजन किया गया, सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, सभी अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया, तदनुभव वैदिक मंगलाचरण हुआ जिसको मोनु पंडित द्वारा किया गया, उसके बाद स्वागत भाषण अजय शर्मा द्वारा दिया गया ।(42).jpg)
फोरम के इतिहास के बारे में रमेश शर्मा द्वारा बताया गया, उसके बाद महेश चतुर्वेदी और प्रत्युश आनंद मिश्रा सिविल जज, अपर जिला जज अजय पाल सिंह, अरविंद कुमार यादव जी, सीजेएम नितिन कुमार दीक्षित, अपर जिला जज पाराशर, एसीजेएम 2 रूपेन्द्र कुमार सिंह,पवन चतुर्वेदी शिवकुमार, नवीनत की मौजूदगी रही, कार्यक्रम में न्यायपालिका एवं विधि जगत से जुड़े गणमान्य अतिथियों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं तथा न्यायिक अधिकारियों ने सहभागिता कर न्याय की सुलभता, समानता एवं आमजन के अधिकारों पर अपने विचार व्यक्त किए ।(40).jpg)
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में न्यायमूर्ति राहुल चतुर्वेदी तथा न्यायमूर्ति राजीव भारती, उच्च न्यायालय इलाहाबाद की गरिमामयी उपस्थिति रही, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव, प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट, विकास कुमार, जिला जज मथुरा उपस्थित रहे, सेमिनार में वक्ताओं ने कहा कि न्याय केवल एक संवैधानिक व्यवस्था नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है, समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना न्याय व्यवस्था की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
वक्ताओं ने न्यायिक प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं सुलभ बनाने तथा आम नागरिकों में उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया, कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह एवं सचिव मनोज शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने सहभागिता की, उपस्थित अधिवक्ताओं ने सेमिनार को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी बताते हुए ऐसे आयोजनों को विधि जगत के लिए उपयोगी बताया, कार्यक्रम का संयोजन राकेश तिवारी उपाध्यक्ष एवं विजयेन्द्र वैदिक सचिव द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम के अंत में सिविल लॉयर्स फोरम के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद शर्मा ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं उपस्थित अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि फोरम भविष्य में भी विधिक जागरूकता एवं न्याय की सुलभता के उद्देश्य से इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा, इस दौरान फोरम के पदाधिकारीगण संकल्प शर्मा संयुक्त सचिव, धर्मेंद्र कुमार कोषाध्यक्ष, दिनेश चंद्र अग्रवाल, मुकेश खण्डेलवाल, गोपाल खण्डेलवाल, महेश चंद अग्रवाल, विक्रम सिंह, विशाल स्वरूप गोयल, संजय गौड़, विनय कुमार शर्मा एवं अंकित चतुर्वेदी एडवोकेट आदि सदस्य उपस्थित रहे ।















