उच्च जोखिम वाले 224 गांवों में किये जा रहे हैं एक्सरे
उच्च जोखिम वाले 224 गांवों में किये जा रहे हैं एक्सरे
मथुरा । कुपोषण, मिलावट, प्रदूषण जैसी बातों को नजर अंदाज करने के बाद भी टीवी की बीमारी है कि मुशीबत बन रही है, बडी संख्या में लोगों का उपचार चल रहा है और लगातार टीवी के मरीज सामने आ रहे हैं, जनपद में करीब 224 गांव उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों के रूप में चिह्नित किए गए हैं, इन गांवों में रहने वाले लोगों तक जांच की सुविधा पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय हैं, जांच कार्य में छह हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है, इसके अलावा नाट परीक्षण के लिए जनपद में 17 मशीनें और 64 मॉड्यूल उपलब्ध हैं ।(73)(12).jpg)
विभागीय आंकड़ों के अनुसार 100 दिवसीय अभियान के दौरान जनपद में डेढ़ लाख से अधिक लोगों के एक्स-रे कराए गए, स्वास्थ्य विभाग ने क्षय रोगियों की पहचान के लिए जांच अभियान तेज किया है, जिले के 224 उच्च जोखिम वाले गांवों में लक्षण वाले और जोखिम श्रेणी के लोगों के एक्स-रे किए जा रहे हैं, मथुरा में क्षय रोगियों की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है, खास तौर पर उच्च जोखिम वाले समूहों और गांवों में संभावित टीवी मरीजों की तलाश की जा रही है।
ऐसे लोगों के एक्स-रे कैंप लगाकर किए जा रहे हैं जिनमें क्षय रोग के लक्षण दिखाई देते हैं या जिन्हें जोखिम की श्रेणी में रखा गया है, इन अभियानों में उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया, जांच के दायरे में मथुरा के निवासी ही नहीं, बल्कि दूसरे जनपदों में निवास करने वाले मरीज भी शामिल हैं, ऐसे में मरीजों की पहचान और जांच का दायरा जनपद की सीमाओं तक सीमित नहीं रहता, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ0 संजीव यादव के अनुसार संभावित क्षय रोगियों के एक्सरे कैंप लगाकर कराए जा रहे हैं ।















