मुठभेड़ : जवाबी कार्यवाही में एक लुटेरे को लगी गोली, दो गिरफ्तार

मुठभेड़ : जवाबी कार्यवाही में एक लुटेरे को लगी गोली, दो गिरफ्तार
-श्रद्धालु महिलाओं के साथ की थी लूट, 11,500 रुपये, मोबाइल, बाइक बरामद
  चौमुहां (मथुरा) । श्रद्धालु महिलाओं को निशाना बनाकर पर्स लूटने वाले दो आरोपियों को जैत पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है, गोवर्धन राधाकुंड मार्ग पर पुलिस की घेराबंदी देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई जबकि उसके साथी को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया, पुलिस ने दोनों के कब्जे से लूट की नकदी, मोबाइल, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं, घटना में इस्तेमाल बिना नंबर प्लेट की बाइक भी बरामद हुई है ।
    सीओ सदर वरुण मिश्रा के अनुसार दो दिन पहले असम और मुंबई से आईं श्रद्धालु महिलाओं के साथ अलग-अलग स्थानों पर लूट की घटनाएं हुई थीं, टेंपो और ई-रिक्शा में सफर कर रही महिलाओं के पर्स बदमाशों ने झपट लिए थे, पर्स में मोबाइल, नकदी, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड सहित जरूरी सामान था, घटनाओं की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही जैत पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी, सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से बदमाशों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही थी ।
  पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी दोबारा लूट की वारदात करने के इरादे से गोवर्धन-राधाकुंड मार्ग पर घूम रहे हैं, इस पर जैत पुलिस ने स्वाट टीम प्रभारी महावीर सिंह और सर्विलांस टीम के साथ नगला पिसावा मोड़ के पास घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी थी, इसी दौरान मोटरसाइकिल से आ रहे संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, पुलिस की जवाबी फायरिंग में जगदीश उर्फ काले निवासी ततारपुर, बरसाना के दाहिने पैर में गोली लग गई, उसके साथी रामकिशन को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया, घायल आरोपी को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय वृंदावन भेजा गया। 
  पुलिस ने आरोपियों के पास से 11,500 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन, दो एटीएम कार्ड, दो आधार कार्ड, एक तमंचा, दो खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं, इसके अलावा लूट में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल भी मिली है, पुलिस के मुताबिक जगदीश उर्फ काले के खिलाफ हत्या के प्रयास, चोरी, अवैध हथियार और एनडीपीएस एक्ट समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, रामकिशन का भी आपराधिक रिकॉर्ड है, दोनों के खिलाफ लूट, पुलिस टीम पर जानलेवा हमला और अवैध हथियार रखने के आरोपों में कार्रवाई की जा रही है ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2095569
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.