नाबालिग से दुष्कर्म में वांछित गिरफ्तार, भेजा जेल
नाबालिग से दुष्कर्म में वांछित गिरफ्तार, भेजा जेल
मथुरा । थाना राया पुलिस ने नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने आरोपी गोपाल पुत्र दिगम्बर निवासी गांव भखण्डी, थाना राया को शुक्रवार दोपहर क़ो राया कट पुल के नीचे से गिरफ्तार किया, पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना राया में बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मुकदमा दर्ज है ।(73)(15).jpg)
आरोप है कि आरोपी 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था, मामले की शिकायत किए जाने पर आरोपी के पिता द्वारा पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है, पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा जा रहा है ।















