दुष्कर्म के आरोपित दो नाबालिगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
दुष्कर्म के आरोपित दो नाबालिगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
-आरोपी पक्ष ने बताई साजिश, एसएसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग
मथुरा । थाना राया क्षेत्र के गांव में 12 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, किशोरी की मां ने अपने ही जेठ के बेटे और उसकी नातिन पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाना राया में शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर दोनों किशोर किशोरी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है, जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार शाम करीब पांच बजे की बताई गई है, घटना के बाद परिजन किशोरी को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनई लेकर पहुंचे ।(73)(14).jpg)
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया, जहां हालत गंभीर होने पर किशोरी को बेहतर उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया गया, घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी महावन संजीव कुमार राय, थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह और चौकी बिचपुरी प्रभारी कुशलपाल सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, सीओ महावन जिला अस्पताल पहुंचे और किशोरी के परिजनों से मुलाकात कर उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली, उन्होंने बताया कि किशोरी की मां की शिकायत पर युवक और युवती के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, मामले की जांच की जा रही है ।
वहीं आरोपी किशोर के परिजनों ने मामले को पुरानी रंजिश से जोड़ते हुए अलग पक्ष रखा है, उनका आरोप है कि पूर्व में किशोरी के ताऊ की बेटी को लड़के के जीजा का एक रिश्तेदार बहला फुसलाकर ले गया था जिसे बाद में पुलिस ने आरोपी किशोर के जीजा के माध्यम से बरामद कराया था, परिजनों के अनुसार इसी घटना के बाद से दोनों पक्षों के बीच रंजिश चली आ रही है, आरोपी किशोर के परिजनों का दावा है कि इसी रंजिश के चलते उनके नाबालिग बेटे को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है, उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है, पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है ।















