फरह रेलवे फाटक पर राहगीरों को रोज करनी पड़ रही जद्दोजहद

फरह रेलवे फाटक पर राहगीरों को रोज करनी पड़ रही जद्दोजहद
   फरह (मथुरा) । कस्बे का हनुमान मंदिर का रेलफाटक मुद्दतों से राहगीरों और कस्बे के लोगों को दर्द दे रहा है, इसका आज तक हल नहीं निकल सका है, बीते दिन फाटक बीस मिनट बंद रहा है, लगातार चार ट्रेन ट्रैक से होकर गुजरीं, जब कहीं फाटक खुला तब तक वाहनों की लंबी कतार लग गई, जल्दी निकलने के चलकर में ट्रैक पर कई वाहन आपस में उलझ गए ।
   इसी बीच गेट बंद का अलार्म फिर बज उठा, लेकिन वाहनों की कतार लंबी थी, गेटमैन ने स्टेशन मास्टर को सूचना से अवगत कराया, सूचना डीआरएम तक पास की गई, अलार्म लगातार बजता रहा, लेकिन जब तक वाहन गुजर भी जाते ,गेट भी नहीं लगाया जा सकता था, सवाल वाहन निकलने और अलार्म बजने का नहीं है, सवाल सुरक्षा को लेकर भी खड़े हो रहे है, वहीं रेल फाटक पर हर समय वाहन खड़े रहने से आसपास के निवासियों को प्रदूषण का भी सामना करना पड़ रहा है, उन्हें अनायास ही बीमारियां बांटी जा रही है, समाजसेवी केके सिंह कहते है कि कई बार मंत्रियों और अधिकारियों के समक्ष समस्या को रखा गया है लेकिन हल किसी स्तर से नहीं हुआ, नरेंद्र पाठक ने बताया कि अधिकारियों से इस बावत शिकायत की गई है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2095572
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.