पुलिस ने चलाया यातायात अभियान, किये चालान
पुलिस ने चलाया यातायात अभियान, किये चालान
मथुरा । यातायात माह चल रहा है, ऐसे में पुलिस लगातार अभियान चला रही है, डीग गेट क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाया, इस दौरान एसपी ट्रैफिक ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का जायजा लिया और नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के चालान किए गए ।(73)(16).jpg)
अभियान के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई, पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चालकों के बीच हलचल देखने को मिली, ट्रैफिक पुलिस का उद्देश्य शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना है, पुलिस ने वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।















