मीटर की इनकमिंग केबल में मिले कट, किया गया सही

मीटर की इनकमिंग केबल में मिले कट, किया गया सही
-विद्युत टीमों ने मसानी के कच्ची सड़क क्षेत्र में चलाया विशेष अभियान
   मथुरा । सक्सेस स्टोरी क्लस्टर अभियान के अंतर्गत उपकेंद्र मसानी के फीडर कच्ची सड़क क्षेत्र में विद्युत टीमों ने अभियान चलाया। खराब मीटर एवं केबल को बदलकर बिजली सिस्टम ठीक किया गया, 83 हजार का राजस्व वसूला गया। अधिशाषी अभियंता कृष्णानगर अनिल कुमार के निर्देशन में एसडीओ भूपेन्द्र सिंह द्वारा क्षेत्र में लाइन लॉस कम करने  एवं राजस्व वसूली हेतु अभियान चलाया गया ।
   अभियान के दौरान आधा दर्जन उपभोक्ताओं के खराब अथवा टूटे हुए मीटर को बदला गया। तीन उपभोक्ताओं की मीटर इनकमिंग केवल में लगे कट को सही किया गया स उपभोक्ताओं ने अपना पक्ष रखा, चेतावनी दी कि इनकमिंग केबल में किसी प्रकार का कट न लगाएं। नौ उपभोक्ताओं की मीटर इनकमिंग केबल घर के छज्जों से बाहर की गई, 19  उपभोक्ताओं के  परिसरों पर स्मार्ट मीटर  लगवाए गए। साथ ही पांच उपभोक्ताओं से 83 हजार रूपये का राजस्व भुगतान भी प्राप्त किया गया। टीम में प्रतीक गुप्ता, अवर अभियंता  सतेंद्र कुमार, अवर अभियंता अनिल कुमार, तकनीशियन, लक्ष्मण कुमार, सोएब, सोदान, विजय, मोनू, मानसिंह आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1059728
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2025 InzealInfotech. All rights reserved.