
यमुना में दो लाख मत्स्य अंगुलिका की गईं प्रवाहित
यमुना में दो लाख मत्स्य अंगुलिका की गईं प्रवाहित
-यमुना नदी का पर्यावरण होगा शुद्ध, यमुना जल होगा आचमन योग्य
मथुरा । नदियों की निर्मलता बढ़ाने और नाइट्रोजन युक्त प्रदूषण को कम करने के लिए आज मथुरा यमुना नदी में लगभग दो लाख मत्स्य अंगुलिका प्रवाहित की गई जिसकी शुरूआत भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने की, प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत राष्ट्रीय मत्स्यकी विभाग बोर्ड हैदराबाद द्वारा प्रदेश सरकार के साथ मिलकर जल प्रदूषण को कम करने तथा जलीय पयावण को संतुलित रखने के उद्देश्य से भारत की प्रमुख नदियों में मत्स्य सम्पदा वृद्धि के लिए रिर रैचिंग कार्यक्रम आयोजित कर रही है ।
इसी कड़ी में मथुरा मत्स्य विभाग द्वारा रिवर रैचिंग कार्यक्रम में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने 625 पैकेट में लगभग 2 लाख मत्स्य अंगुलिका मछली के बड़े आकार के बच्चे यमुना नदी में छोड़े़ जिससे नदियों में बढ़ते प्रदूषण से जैव नियंत्रण के लिए मछलियों के अति महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया, उन्होंने कहा केन्द्र व प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप नदी का संतुलन बनाए रखने के लिए यमुना नदी की धारा में दो लाख बच्चे छोड़े गए, विभिन्न प्रजाति के छोड़े गए मछली के बच्चे बड़े होकर यमुना नदी के प्रदूषण को दूर करेंगे तथा जल का संतुलन बनाए रखेंगे, प्रधान झूडावई प्रताप सिंह राणा, जैस्ट मत्स्य निरीक्षक आगरा आशीष कुमार, मथुरा जनपद प्रभारी मत्स्य निरीक्षक मुकेश कुमार, वरिष्ठ सहायक मत्स्य विभाग मथुरा नेत्रपाल सिंह आदि उपस्थित रहे ।