पुलिस ने बरामद कीं चोरी की 6 बाईक, पकड़े दो युवक

पुलिस ने बरामद कीं चोरी की 6 बाईक, पकड़े दो युवक 
-थाना गोवर्धन पुलिस ने सकरवा चौराहे से गिरफ्तार किये दोनों अभियुक्त
  मथुरा । थाना गोवर्धन पुलिस ने चोरी की छह मोटरसाइकिल बरामद की हैं, चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है जिनके कब्जे से मास्टर चाबी, तमंचा और कारतूस बरामद किये हैं, थाना पुलिस ने मंगलवार को सकरवा बाईपास पर सकरवा चौराहा थाना गोवर्धन से रवि पुत्र सीताराम निवासी हयातपुर थाना खोह जिला डींग राजस्थान व अरबाज पुत्र बशीर निवासी ग्राम रून्ध थाना खोह जिला डींग राजस्थान को गिरफ्तार किया ।


  पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से चुरायी गयीं छह मोटर साइकिल बरामद की हैं, पुलिस के मुताबिक दोनों युवकों का इससे पहले कोई आपराधिक रिकार्ड संज्ञान में नहीं आया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है, कार्यवाही करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर थाना गोवर्धन, निरीक्षक मनोज कुमार उज्ज्वल, एसआई कृपाल सिंह, एसआई चौधरी सतेन्द्र सिंह थाना गोवर्धन आदि पुलिसकर्मी शामिल थे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1488585
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.