नववर्ष मेला में दिखेगी भारतीय संस्कृति की झलक, 15 से 18 तक होंगी प्रतियोगिताएं

नववर्ष मेला में दिखेगी भारतीय संस्कृति की झलक, 15 से 18 तक होंगी प्रतियोगिताएं
   मथुरा । नववर्ष मेला समिति द्वारा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा संवत् 2083 की पूर्व संध्या पर 18 मार्च को आयोजित विशाल नववर्ष मेला की विभिन्न प्रतियोगिताएं 15 से 18 मार्च तक सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल नगर, कृष्णचंद्र गांधी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज में आयोजित होगी, प्रतियोगिताओं में विजयी प्रथम, द्वितीय और तृतीय प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे, प्रतियोगिताओं में भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई देगी ।


   नववर्ष मेला समिति प्रतियोगिता विभाग की सोमवार को देर सायं सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल नगर में आयोजित बैठक में मेला महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि चौत्रशुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत् 2083 की पूर्व संध्या पर 18 मार्च को नववर्ष मेला समिति द्वारा विभिन्न आकर्षणों से युक्त मथुरा का परम्परागत विशाल नववर्ष मेला सेठ बीएन पोद्दार इण्टर कॉलेज के मैदान में आयोजित होगा, मेला मंत्री एवं प्रतियोगिता प्रभारी डॉ0 दीपा अग्रवाल ने बताया कि 15 मार्च को सरस्वती शिशु मन्दिर दीनदयाल नगर में मेंहदी, पोस्टर बनाओ एवं रंग भरो प्रतियोगिताएं, 17 मार्च को कृष्णचंद्र गांधी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज माधव कुंज में सामान्य ज्ञान व निबंध प्रतियोगिता और 18 मार्च को मेला स्थल सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज में रंगोली, रूप सज्जा, सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता एवं एकल नृत्य प्रतियोगिताएं होंगी ।


    प्रतियोगिता संयोजक हरवीर सिंह बताया कि सभी प्रतियोगिताएं भारतीय संस्कृति और  देशभक्ति पर आधारित होंगी, एकल व सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का ट्रायल 16 मार्च को सरस्वती शिशु मन्दिर दीनदयाल नगर में दोपहर 2 से 3 बजे तक होगा, प्रतियोगिताओं के पंजीयन की अंतिम तिथि 14 मार्च की दोपहर 2 बजे तक है, मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा के अनुसार प्रतियोगिताओं के विजयी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार 18 मार्च रात्रि 9 बजे मेला स्थल पर पुरस्कार वितरण समारोह में दिये जायेंगे, प्रतियोगिता सह संयोजक डॉ0 रुचि अग्रवाल, दीपेश श्रीवास्तव, राजीव पाठक, अजय अग्रवाल, गंगाधर अरोरा, मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा, दिनेश सिंह, डॉ0 जमुना शर्मा, अनुराधा शर्मा, ब्रजनंदन सिंह, वृषभान गोस्वामी, महावीर सिंह, शुचि अग्रवाल, रूकमपाल, फूलचंद, महेश गोस्वामी,, रविन्द्र प्रताप सिंह, अनामिका दीक्षित, सीमा यादव, दीपा चतुर्वेदी, प्रिया वशिष्ठ एवं कान्हा यादव आदि उपस्थित रहे ।
 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1488587
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.