होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मथुरा । महावर वैश्य सेवा मंडल द्वारा स्थानीय एक मैरिज होम में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच राधा कृष्ण के स्वरूपों के साथ फूलों की होली खेली गई, होली मिलन समारोह में कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया ।
.jpg)
होली मिलन समारोह में बच्चों ने अपनी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और मस्ती की, इस दौरान अतिथियों का स्वागत कर सम्मानित किया गया, इस मौके पर महावर वैश् सभा के अध्यक्ष विपिन कुमार गुप्ता, मंत्री नरेन्द्र कुमार गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, पवन गुप्ता, मनोज गुप्ता आदि पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे, मंडल के अध्यक्ष रजत गुप्ता, मंत्री चिन्मय गुप्ता, कोषाध्यक्ष राहुल गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया ।
.jpg)







.jpeg)









