कब्र से निकाला महिला का शव, 7 दिन पहले हुई थी मौत

कब्र से निकाला महिला का शव, 7 दिन पहले हुई थी मौत
-थाना राया क्षेत्र का है मामला, हुई थी संदिग्ध मौत, अब होगी जांच
   मथुरा । थाना राया क्षेत्र के गांव भंकरपुर बसेला में एक महिला की संदिग्ध मौत के मामले में जिलाधिकारी के आदेश पर थाना पुलिस ने कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, मृतका के पति की शिकायत के बाद प्रशासन ने शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने के आदेश जारी किए थे, गांव भंकरपुर बसैला में तीन मार्च को 55 वर्षीय अनवरी बेगम की मौत हो गई थी, अनवरी बेगम के शव को तत्काल दफना दिया गया ।


   जानकारी के अनुसार गांव निवासी अनवार खान ने प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी पत्नी अनवरी बेगम की 3 मार्च को अचानक मौत हो गई थी, इसके बाद उसी दिन गांव के कब्रिस्तान में उन्हें दफना दिया गया था, बाद में गांव में हो रही चर्चाओं के चलते मौत पर संदेह जताया गया, आवेदक ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे आमिर की पत्नी हिना के पड़ोसी आदिल पुत्र नसरूद्दीन से अवैध संबंध थे, मृतका अनवरी बेगम इस बात का विरोध करती थीं ।


   इसी कारण शक जताया जा रहा है कि उनका मुंह तकिये से दबाकर हत्या की गई हो सकती है, इसी को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी सीपी सिंह के आदेश पर महिला के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई जाए और चिकित्सकीय टीम द्वारा पोस्टमार्टम कराया जाए, फिलहाल पुलिस प्रशासन द्वारा महिला के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1488575
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.